Monday, 24 August 2026 LIVE NEWS

अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम, डोनाल्ड ट्रंप ने हमले रोके

09 Apr 2026 · 06:24 AM ·

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी खबर सामने आई है जहां अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के अस्थायी युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल दो हफ्तों के लिए रोकने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह कदम एक शर्त के साथ उठाया गया है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को सुरक्षित रूप से खोलेगा।

बताया जा रहा है कि ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवाजाही की अनुमति देने पर सहमति जताई है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार को राहत मिल सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते को “डबल साइडेड सीजफायर” बताया है और कहा है कि दोनों देशों के बीच लंबे समय के शांति समझौते की दिशा में बातचीत जारी है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ इस युद्धविराम को फिलहाल अस्थायी और संवेदनशील मान रहे हैं।

पूरी दुनिया की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या यह अस्थायी युद्धविराम स्थायी शांति में बदल पाएगा या फिर क्षेत्र में तनाव दोबारा बढ़ेगा।