Monday, 24 August 2026 LIVE NEWS

स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर सपा विधायक तस्लीम अहमद ने ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश

01 May 2026 · 07:43 AM ·

बिजनौर : स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर सपा विधायक तस्लीम अहमद ने ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एवं यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष कुमार गोयल से मुलाकात कर मांग की कि प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड में परिवर्तित किया जाए जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

विधायक हाजी तसलीम अहमद ने स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एवं यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष कुमार गोयल से मुलाकात की और विद्युत स्मार्ट प्रीपेड मीटरों से उत्पन्न हो रही जनसमस्याओं से अवगत कराया। बताया गया कि क्षेत्र की आम जनता से स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर लगातार गंभीर शिकायतें मिल रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली के बिलों की राशि अधिक आ रही है। पोस्टपेड मीटरों क ऐप खोलें मीटरों की रीडिंग भी ज्यादा दर्ज हो रही है।

जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।यह भी बताया कि जब से उपभोक्ताओं के मासिक बिजली खपत लगभग 85 प्रतिशत तक बढ़ गई है। महंगाई के दौर में गरीब लोगों और किसानो पर ये अतिरिक्त भार हो गया है। अग्रिम भुगतान करने के तीन दिन तक भी घरों में लाइट नहीं आ रही। साथ ही मीटर में गड़बड़ी और उसका समाधान ना होना आम बात हो गई है। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने मांग कि है की इन प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड में परिवर्तित किया जाए जिससे आम जनता को राहत मिल सके।