दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया शिया काउंसिल के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा करते हुए न्याय की मांग की। उनका कहना था कि इजरायल और अमेरिका के हमलों में उनकी मौत हुई, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखते हुए नारे लगाए गए और पोस्टर-बैनर के माध्यम से आक्रोश व्यक्त किया गया। शिया काउंसिल ने भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच की मांग की।
जंतर-मंतर पर शिया काउंसिल का प्रदर्शन, ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के विरोध में नारेबाजी
