आज Narendra Modi राजस्थान के Ajmer में ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यहाँ से 14 वर्ष की बेटियों के लिए *HPV वैक्सीनेशन अभियान* की शुरुआत की जा रही है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इसके साथ ही ₹16,680 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण भी किया जाएगा, जिससे राजस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम को लेकर शहर में भारी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और प्रशासन द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी व रूट डायवर्जन भी जारी किए गए हैं, ताकि आमजन को असुविधा न हो।
