बंगाल चुनाव रूझान: BJP आगे, TMC पीछे—क्या बदलने जा रहा है सत्ता का समीकरण?

पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी मतगणना के शुरुआती रूझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। 293 सीटों पर आए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी 169 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 114 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 5, वाम दल 2 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त में हैं।
रूझानों के मुताबिक, जैसे-जैसे मतगणना के राउंड आगे बढ़ रहे हैं, TMC की सीटों में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि BJP लगातार बढ़त बनाए हुए है। हालांकि ये केवल शुरुआती रुझान हैं और अंतिम परिणाम अभी आना बाकी है।
हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी लगभग 7678 वोटों से आगे बताए जा रहे हैं। वहीं जोरासांको सीट पर दूसरे राउंड के बाद BJP के विजय ओझा करीब 5448 वोटों से बढ़त में हैं।
इसके अलावा पानीहाटी सीट से BJP प्रत्याशी रत्ना देवनाथ और बरानगर से सजल घोष के आगे होने की खबरें सामने आ रही हैं।
राजनीतिक हलकों में इन रूझानों के बाद हलचल तेज हो गई है। जहां एक ओर BJP खेमे में जश्न का माहौल बताया जा रहा है, वहीं TMC दफ्तरों में सन्नाटा होने की चर्चा है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6:30 बजे दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय पहुंच सकते हैं।
हालांकि, चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।