“लखनऊ की सड़कों पर सवर्ण समाज का उबाल, UGC रेगुलेशन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन!”

लखनऊ: राष्ट्रीय सवर्ण मंच ने UGC रेगुलेशन को लेकर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा की ओर कूच करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को गांधी प्रतिमा की ओर भेज दिया।
प्रदर्शन के दौरान संगठन ने कई मांगें उठाईं। इनमें UGC रेगुलेशन 2026 को तत्काल वापस लेने, SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग को समाप्त करने, जातिगत आरक्षण खत्म करने, परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने, सवर्ण आयोग के गठन तथा दरोगा भर्ती परीक्षा में ब्राह्मण समाज को कथित रूप से अपमानित करने वाले प्रश्नों की जांच की मांग शामिल है।
संगठन का कहना है कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।