Monday, 24 August 2026 LIVE NEWS

बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन: 342 खोए मोबाइल बरामद, करीब 65 लाख की रिकवरी

05 May 2026 · 07:32 AM ·

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरेली पुलिस ने खोए और गुम हुए कुल 342 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में चलाया गया, जिसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर और CCTNS कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। मोबाइल बरामदगी के लिए CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम की तकनीकी सहायता ली गई।

इस पूरी कार्रवाई में मानुष पारीक (पुलिस अधीक्षक नगर) की निगरानी में टीम ने प्रभावी ढंग से काम करते हुए बड़ी संख्या में मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए।

पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ लोगों को उनका खोया सामान वापस मिला, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी मजबूत हुई है। जल्द ही इन मोबाइल फोनों को उनके असली मालिकों को सौंपा जाएगा।